Search

 
 
 

सरायकेला : 1932 के खतियान को स्थानीय नीति का आधार बनाए जाने पर झामुमो ने मनाया जश्न

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : खरसावां विधानसभा अंतर्गत सदर थाना एवं गम्हरिया प्रखण्ड के कलिया डूंगरी स्थित झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति का आधार बनाए जाने पर जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने आपस में अबीर गुलाल लगा कर जनता के साथ लड्डू बांटते हुए खुशी मनाई. इसी क्रम में जम कर आतिशबाजी करते हुए पार्टी झंडे के साथ जुलूस भी निकाली गई. इस अवसर पर कार्यकर्ता सहित खतियानी स्थानीय नीति की मांग करते आये जनता के जश्न में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-call-for-celebrating-the-organizations-18th-foundation-day/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने संगठन का 18वां स्थापना दिवस मनाने का किया आह्वान

चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादे को क्रमवार पूर्ण करेगी सरकार

मौके पर उन्होंने कहा कि खतियानी स्थानीय नीति हमारे चुनावी घोषणा पत्र में मुख्य रूप से थी. जिसे युवा मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ण किया. उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में हमने जो भी वादे हर क्षेत्र के लिए किये थे हमारी महागठबंधन की सरकार जनहित में वो सभी वादे क्रमवार पूर्ण करती जा रही है और क्रमवार पूर्ण करेगी. जुलूस में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, सुभाष, शैलेंद्र महतो, लक्ष्मण महतो, बनेश्वर महतो, मनसा, भवानी सतपति, जयचंद महतो, मनोहर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही