Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : झामुमो ने धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Seraikela : झामुमो की जिला ईकाई ने सोमवार को सरायकेला समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त अरवा राजकमल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. धरना-प्रदर्शन में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने और युवा मुख्यमंत्री को बदनाम करने का आरोप लगाया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिले के दर्जनों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में झामुमो की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने के उद्देश्य से केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-dalit-mukhi-samaj-demanded-the-deputy-commissioner-to-give-compensation-to-the-kin-of-the-deceased/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय दलित मुखी समाज ने उपायुक्त से की मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग
झारखंड में केंद्र की मंशा कभी सफल नहीं होगी. हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही राज्य के कोरोना की चपेट में आ जाने से विकास की गति धीमी पड़ गई थी.अब सरकार बनने के दो वर्षों के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है, जिसके कारण केंद्र की सरकार राज्य के वर्तमान सरकार को अस्थिर कर विकास को रोकने का षड्यंत्र कर रही है, जो कभी सफल नहीं होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही