Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : कांड्रा पुलिस ने काफी मात्रा में अवैध शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Seraikela :  अवैध शराब के खिलाफ कांड्रा पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में भी कांड्रा पुलिस ने सफलता हासिल की है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने गिदीबेडा टॉल प्लाजा के समीप मारुति सुजुकी कार संख्या (जेएएच 05बीएच 6850) में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के नकली अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. शराब को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया है. साथ ही आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जमशेदपुर से अवैध शराब विक्रेता द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शराब बेचा जाता है. इसे भी पढ़े :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-village-where-no-one-wants-to-get-married-there-is-trouble-in-bringing-the-procession/">बोकारो

: एक ऐसा गांव जहां कोई नहीं करना चाहता शादी, बारात लाने में होती है परेशानी

वैध कागज प्रस्तुत नहीं करने पर गाड़ी चालक गिरफ्तार

विदित हो कि गाड़ी में तलाशी के दौरान 375 एमएल का इम्पीरियल ब्लू शराब बोतल 48 पीस, एक प्लास्टिक के झोले में 375 एमएक का स्टर्लिंग रिजर्व का 22 बोतल नकली शराब व गाड़ी के पीछे सीट के ऊपर विभिन्न अंग्रेजी शराब के ब्रांड के खाली कुल 15 पीस कार्टन बरामद किये गये हैं. वहीं, गाड़ी के चालक अर्जुन मंडल से सभी शराब की वैध कागज की मांग की गई. लेकिन अर्जुन मंडल ने शराब के संबंध में कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो कि छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजन कुमार, सब इंस्पेक्टर संदीप, उदय कुमार मनोज राय, जितेंद्र चौहान, कुबेर चौधरी, रविंदर शामिल थे. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-fighting-in-land-dispute-four-people-injured-from-both-sides/">खरसावां

: जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से चार लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही