Search

 
 
 

सरायकेला : खरकई एवं संजय नदी उफान पर, राजनगर-खरसावां मार्ग हुआ अवरुद्ध

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : खरकई एवं संजय नदी पूरे उफान पर है. इसके कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर खरकई नदी पर बनी तीतिरबिला पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है. जिस गति से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है वह जारी रहा तो देर शाम तक मजनाघाट स्थित पुल के ऊपर से नदी के पानी का बहाव होने लगेगा. ऐसा हुआ तो जिला मुख्यालय से राजनगर का सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा. इधर, संजय नदी पर गोविंदपुर गांव के निकट बनी पुलिया भी कई घण्टों से डूबी हुई है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-rain-the-work-of-the-court-was-interrupted-due-to-water-logging-at-the-main-gate/">सरायकेला

: बारिश के कारण न्यायालय का कार्य हुआ बाधित, मेन गेट पर जलजमाव होने से हुई परेशानी
[caption id="attachment_394211" align="aligncenter" width="542"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/saraykela-nadi-1.jpeg"

alt="" width="542" height="361" /> सरायकेला राजनगर मार्ग पर डूबी तीतिरबिला पुल[/caption] इसके कारण जिला मुख्यालय से खरसावां एवं कुचाई प्रखण्ड का सड़क मार्ग का संपर्क टूट गया है. श्री सीमेंट कम्पनी में काम करने वाले अनेक कामगार आज कम्पनी पहुंच नहीं सके. कंपनी में विविध वस्तुएं लेकर आने वाली वाहन भी कंपनी तक नहीं जा सके. जिस तीव्रता के साथ नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-khalkai-river-crosses-danger-mark-flood-threat-in-low-lying-areas/">आदित्यपुर

: खऱकई नदी खतरे के निशान से पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही