Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां: अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान, 1200 किलो जावा महुआ नष्‍ट किया

Advertisement
Advertisement
Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्‍न क्षेत्रों में  उत्पाद विभाग द्वारा मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान अवैध शराब अड्डा को ध्वस्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्‍य फरार होने में सफल रहे. उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में विभाग द्वारा दींदली बस्ती आदित्यपुर, बड़ा हरिहरपुर, कांड्रा, गम्हरिया व सालूडीह सहित अन्य क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-demolished-two-illegal-liquor-furnaces-by-raiding-the-forest-of-baraiburu-and-tatiba/">किरीबुरु

: बराईबुरु व टाटीबा के जंगल में छापामारी कर पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

जारी रहेगा अभियान

उत्‍पाद विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अभियान के क्रम में 1200 किलो जावा महुआ व 90 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. छापामारी में नुकुल मांझी व कुंदन गोप को गिरफ्तार किया गया जबकि विजय साव व हुडिंग मांझी फरार होने में सफल रहे.  सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-will-remember-and-salute-the-brave-martyrs-of-siringsia-valley-tomorrow-preparations-complete/">चाईबासा:

सिरिंगसिया घाटी के वीर शहीदों को कोल्‍हान करेगा कल स्‍मरण व नमन, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही