Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां: उत्कल सम्मीलनी ने बांटीं ओड़ियाभाषी छात्रों के लिये ओड़िया साहित्य की किताबें

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: सामाजिक संगठन उत्कल सम्मीलनी की ओर से खरसावां के कक्षा एक से आठ तक के स्कूली बच्चों के बीच वितरण के लिये शिक्षकों को मातृभाषा ओड़िया के साहित्य की किताबें दी गईं. ओड़िशा सरकार के शिक्षा विभाग ने उत्कल सम्मीलनी के माध्यम से ये किताबें उपलब्ध कराई हैं. इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-the-situation-of-expenditure-of-the-amount-received-from-the-15th-finance-commission-in-kuchai-block-is-pathetic/">सरायकेला-खरसावां

: कुचाई प्रखंड में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के खर्च की स्थिति दयनीय

खरसावां के राजबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित

खरसावां के राजबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कल सम्मीलनी के जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र आचार्य,  उपाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला परिदर्शक सुशील चंद्र षाडंगी ने पुस्तक वितरण किया. संबंधित स्कूलों में ओड़िया छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर स्कूलों के ओड़िया शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच किताबें उपलब्ध कराई गईं. इन पुस्तकों को संबंधित स्कूलों के शिक्षक बच्चों तक पहुंचाएंगे. इस दौरान मुख्य रूप से रंजीत मंडल, भरत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाडंगी, अजय प्रधान, चंद्रभानु प्रधान, पुष्पा पुष्टी, सिवता विषेय, बविता मंडल, शिव चरण मोहंती, सत्यव्रत चौहान, रेणु महाराणा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां:">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-50-new-corona-infected-patients-found-more-than-half-of-gamharia-active-cases-212/">सरायकेला-खरसावां:

50 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, आधे से अधिक गम्‍हरिया के, एक्टिव मामले 212
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही