Search

 
 
 

सरायकेला : राज्यपाल आगमन स्थल का कोल्हान आयुक्त ने लिया जायजा

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सोमवार को आरका जैन यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेश बैस का आगमन संभावित है. उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को कोल्हान प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार कार्यक्रम स्थल पहुंचे. उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के साथ आरका जैन यूनिवर्सिटी परिसर और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम स्थल, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं यूनिवर्सिटी के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करते हुए अच्छे वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-science-exhibition-will-be-held-in-cbse-schools/">रांची

: CBSC स्कूलों में लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी
उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि महामहिम राज्यपाल के आने की सूचना को लेकर आरका जैन यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है. कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मौसम को देखते वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम में राज्यपाल सोमवार को सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देंगे. राज्यपाल की उपस्थिति में ही प्रथम दीक्षांत समारोह होगा. इस अवसर पर सदर एसडीओ रामकृष्ण कुमार, गम्हारिया सीओ मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही