Search

 
 
 

सरायकेला: लक्ष्मी गागराई बनीं प्रखंड प्रमुख, वासुदेव महतो उपप्रमुख

 
Seraikela: सरायकेला प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रामकृष्ण कुमार की उपस्थिति में संपन्‍न हुआ. इसमें पांडरा पंचायत से निर्वाचित लक्ष्मी गागराई प्रमुख व मुंडाटांड पंसस वासुदेव महतो उपप्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए. निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों को विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए. इससे पूर्व प्रखंड के सभी 16 पंचायत समिति सदस्‍यों को शपथ दिलाई गई. इसके बाद प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-receives-kalinga-environment-excellence-award-2021/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग को मिला कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार-2021

लक्ष्मी गागराई को मिले 10 वोट, सलमा बेसरा को छह

प्रमुख पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की. जिसमें पांडरा पंचायत से निर्वाचित लक्ष्मी गागराई व छोटा दबना से निर्वाचित सलमा बेसरा ने प्रमुख पद को लेकर नामांकन किया. गुप्त मतदान में 10 वोट लक्ष्मी गागराई को मिले जबकि छह वोट सलमा बेसरा को मिले. जीत के बाद लक्ष्मी गागराई ने कहा कि सभी के प्यार व समर्थन के कारण प्रमुख पद पर जीत हासिल हुई. प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का सही से मॉनिटरिंग करते हुए समय पर कार्य को पूरा करना है.

उपप्रमुख के लिये तीन उम्‍मीदवार थे मैदान में

उपप्रमुख पद के लिये भी चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन कराया गया. जिसमें मुंडाटांड पंसस वासुदेव महतो, ईटाकुदर के चांदमनी महतो व अशोक महतो ने नामांकन किया. मतगणना के पश्चात वासुदेव महतो ने चांदमनी महतो को चार वोटो से हरा कर उपप्रमुख के कुर्सी पर कब्जा किया. वासुदेव महतो खरसावां विधायक दशरथ गागराई के करीबी माने जाते हैं. चुनाव में बासुदेव महतो को 9, चांदमनी महतो को 5 व अशोक महतो को 2 वोट मिले. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-sonaram-bodra-became-the-new-president-of-seraikela-kharsawan-zilla-parishad/">सरायकेला:

सोनाराम बोदरा बने सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के नए अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही