Search

 
 
 

सरायकेला : शिक्षकों के लिए समस्या बना तड़ित चालक विहीन विद्यालय भवन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आये दिन मौसम में होने वाले विविध परिवर्तनों के मध्य बरसात के मौसम में वज्रपात की अधिकता भी एक मुख्य समस्या बनी हुई है. मौसम विभाग से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर प्रशासन द्वारा भी वज्रपात से सुरक्षा हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं. विगत दिनों जिले में एक जागरूकता रथ रवाना किया गया जो लोगों को वज्रपात से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगा.
इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-30-fruit-plants-planted-in-the-police-station-premises/">गालूडीह

: थाना परिसर में लगाए गए 30 फलदार पौधे

विद्यालय भवनों से चोरी हो गए हैं तड़ित चालक

कुछ ग्रामीण क्षेत्र स्थित विद्यालय के शिक्षकों से मिल रही जानकारियों के अनुसार विद्यालयों में वज्रपात से सुरक्षा को लेकर वे हमेशा आशंकित रहते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश सरकारी विद्यालय भवनों पर लगे तड़ित चालक आज बेकार हो गए हैं. वहां लगे तांबे के तार को चोरों ने उड़ा लिया है, केवल उसके ढांचे लगे हुए हैं. तड़ित चालक चोरी की प्राथमिकी संबंधित विद्यालयों द्वारा दर्ज करा दिया गयी है. संबंधित विद्यालय के शिक्षक या ग्राम शिक्षा समिति तड़ित चालक की पुनः मांग करने से भी कतरा रही हैं. जहां एक ओर स्कूली बच्चों के सामूहिक सुरक्षा का मामला है वहीं तड़ित चालक के पुनः चोरी होने की भी सम्भावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही