Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : व्यवहार न्यायलय में लोक अदालत का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Seraikela : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का व्यवहार न्यायालय सरायकेला में आयोजन किया गया.  लोक अदालत में एक्साइज एक्ट, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, फॉरेस्ट एक्ट एमवी एक्ट आदि विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए तीन पीठ का गठन किया गया था. लोक अदालत में एक्साइज एक्ट के 16 केस तथा इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के दो केस का निष्पादन किया गया, तथा 1,36,100/- रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन वादों के त्वरित निष्पादन के लिए किया जाता है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-youth-of-dangardih-who-went-to-bathe-in-satnala-dam-died-due-to-drowning/">चांडिल

: सतनाला डैम में नहाने गए डांगरडीह के युवक डूबने से मौत

14 पारिवारिक वादों का निष्पादन किया गया

इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेना चाहिए. इसके साथ ही एक हफ्ते चले कुटुंब न्यायालय के विशेष अभियान में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और, मध्यस्थता का लाभ उठाते हुए करीब 14 पारिवारिक वादों का निष्पादन किया गया. कुटुंब न्यायालय के वादों के निष्पादन हेतु प्रत्येक 3 महीने में एक विशेष अभियान चलाया जाता है.इस अभियान में दोनों पक्षों में मध्यस्थता का सहारा लेकर सुलह समझौते के आधार पर पारिवारिक वादों का निष्पादन किया जाता है. मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही