Search

 
 
 

सरायकेला भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा दिल्ली में आदी महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

 
Seraikela : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा 16 नवंबर को दिल्ली में शुरू हो रहे आदी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली हाट में आयोजित इस मेले के उद्घाटन के लिए मुंडा 16 नवंबर की सुबह दिल्ली रवाना हो गए. उनके साथ उनके दोनों पुत्र भी गए हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निमंत्रण पर सुखराम मुंडा दिल्ली गए हैं. 16 नवंबर को रांची एयरपोर्ट पर ट्राइफेड, एयरपोर्ट और विस्तारा एयरलाइन्स के अधिकारियों ने सुखराम मुंडा का स्वागत किया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारत सरकार ने हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pmo-worker-held-hostage-sister-shows-fear-of-weapon-theft-in-the-house/">सरायकेला

: पीएमओ कर्मी को बंधक बना और बहन को हथियार का भय दिखा घर में की चोरी
इस वर्ष इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय पूरे देश में सप्ताहव्यापी उत्सव मना रही है. 16 नवंबर को दिल्ली में आदी महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है. जनजातीय कार्य मंत्रालय की अनुषंगी इकाई ट्राइफेड द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश भर के जनजातीय कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. सुखराम मुंडा के साथ कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यमंत्री रेणुका सिंह और विश्वेश्वर टुडू के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. खूंटी के सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ मुंडा, भीम सिंह, छोटेराय मुंडा और संजय मुंडा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही