Search

 
 
 

सरायकेला : मौसी बाड़ी में अपने बड़े भाई एवं बहन संग भक्तों को दर्शन दे रहे प्रभु जगन्नाथ, मेले में उमड़ रही भीड़

 
Seraikela (Bhagyasagar singh) : सरायकेला मौसी बाड़ी(गुंडिचा मंदिर) में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं महादेवी सुभद्रा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना प्रारंम्भ हो गई है. इसी के साथ यहां आयोजित मेले में भी भीड़ उमड़ने लगी है. पिछले दो वर्षो से कोरोना के कारण प्रभु के दर्शन एवं मेले से लोग वंचित थे. अब इस आयोजन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है. मंदिर परिसर स्थित रसोईघर में भोग की तैयारी करने के साथ-साथ भोग वितरण की भी बेहतर व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-now-yuva-janshakti-morcha-will-be-known-as-a-political-party-abhay-jha/">आदित्यपुर

: अब राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाएगा युवा जनशक्ति मोर्चा : अभय झा
[caption id="attachment_347307" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/seraikela-puja-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> सरायकेला रथ मेले में लगी दुकानें[/caption]  

स्वच्छता पर रखी जा रही है विशेष नजर

मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर आयोजकों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है. मेला समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आयोजन समिति के सभी सदस्य जनसुविधा एवं स्वच्छता पर निगरानी रख रहे हैं. भोग-प्रसाद हेतु बनाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न में मिलावटी या स्वास्थ्य के लिये हानिकारक वस्तुओं की मिलावट नहीं करने संबधित हिदायत सभी दुकानदारों को दी गयी है. मेला में मछली एवं अंडे से बनी वस्तुओं एवं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थो की बिक्री एवं पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है. जगह-जगह पर आवश्यकता अनुसार कूड़ेदान भी रखे गए हैं.

इसे भी पढ़े :खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-arjun-library-of-murup-is-proving-to-be-a-boon-in-the-construction-of-the-future/">खरसावां

: भविष्य निर्माण में वरदान साबित हो रहा मुरूप का अर्जुन पुस्तकालय

जनसुविधा एवं सुरक्षा का भी रखा गया है ध्यान

मेला में आने वाले भक्तों की सुविधा का ध्यान रखा गया है. किन्ही कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर मंदिर एवं मेला परिसर में प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. शुद्ध पेयजल के टैंकर एवं विशेष भीड़ उमड़ने पर चलंत शौचालय की भी व्यवस्था नगरपंचायत की ओर से की गयी है. विधि व्यवस्था संधारण हेतु यहॉं प्रशासन की ओर से महिला एवं पुरुष पुलिस बल भी तैनात है. रात के समय शहर से नजदीकी गांव तक जाने वाली सड़कों पर पुलि स की गश्ती भी बढ़ा दी गई है. मेला क्षेत्र के अगल-बगल की सड़कों पर यातायात पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही