Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : शाम को श्रीमंदिर पहुंचेंगे प्रभु जगन्नाथ

Seraikela ( Bhagysagar singh/Priyanka/Sanjukta) : कला, संस्कृति व धर्म की नगरी सरायकेला में प्रभु जगन्नाथ के बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन पूरे भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है. रविवार को देर शाम प्रभु जगन्नाथ का रथ `नंदीघोष` श्रीमंदिर पहुंचेगा. रथ पर प्रभु जगन्नाथ के साथ बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा भी विराजमान हैं. सरायकेला में शनिवार को प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली थी. शनिवार को देर शाम सरायकेला के कालूराम चौक पर रथ पहुंची थी. रात को प्रभु जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ यहीं रथ पर ही विश्राम किये. [caption id="attachment_353780" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/puja31.jpg"

alt="" width="600" height="417" /> पूजा करने के बाद श्रद्धालु.[/caption]  इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-eid-ul-adha-was-paid-in-the-area/">घाटशिला

: क्षेत्र में ईद उल अजहा की अदा की गई नवाज

सुबह से ही शुरू हुआ पूजा अर्चना का दौर

[caption id="attachment_353781" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/puja3-1.jpg"

alt="" width="600" height="346" /> श्रद्धालुओं की भीड़.[/caption] सरायकेला के पाठागार चौक में रविवार को रथ पर प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा की पूजा अर्चना की गई. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था. श्रद्धालु यहां पहुंच कर पूजा कर रहे हैं. इस दौरान भगवान की आरती उतारी गई. प्रसाद चढ़ा कर लोगों में वितरण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/18-188x300.jpeg"

alt="" width="188" height="300" />  इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-approval-of-three-indoor-games-for-the-disabled-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दिव्यांगों के लिये तीन इंडोर गेम की स्वीकृति

आज शाम को पहुंचेंगे श्रीमंदिर

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Kharsawan-Rath-1-1-350x350.jpg"

alt="" width="350" height="350" /> भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रविवार शाम को श्रीमंदिर पहुंचेंगे. दोपहर बाद पाठागार चौक से प्रभु की बहूडा रथ यात्रा निकलेगी. भक्त नंदिघोष रथ की डोर को खींचते हुए श्रीमंदिर पहुंचाएंगे. इसके पश्चात श्रीमंदिर में पूजा अर्चना कर आरती उतारी जाएगी. प्रभु के श्रीमंदिर पहुंचने के साथ ही इस वर्ष की रथ यात्रा सम्पन्न हो जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही