Search

 
 
 

सरायकेला : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के कई छात्रों ने IIM, XIMB जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में पाया प्रवेश

 
Seraikela : गम्हरिया के एक्सआईटीई कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष आईआईएम, एक्सआईएमबी जैसे देश के प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाया है, इसके अलावा विगत दो वर्षों से लगातार इस संस्थान की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है जो काफी हर्ष की बात है.गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर प्राचार्य फादर डॉ. ईए. फ्रांसिस ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शैक्षणिक संस्थानों में एक्सआईटीई का स्थान अव्वल है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-water-for-irrigation-has-not-been-able-to-reach-farmers-fields-in-tholkobad-for-years/">किरीबुरु

: थोलकोबाद में किसानों के खेतों में नहीं पहुंच पा रहा वर्षों से सिंचाई के लिए पानी

 कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पाया प्रवेश

उन्होंने कहा कि इस संस्थान में बीबीए, बीकॉम, बीए (अर्थशास्त्र), बीए (अंग्रेजी ऑनर्स), वर्तमान में बीएससी (गणित), बीएससी (स्टैटिस्टिक्स) आदि के छात्र- छात्राओं ने विगत वर्षों में एक्सआईएमआईएम बेंगलुरु, जबलपुर, रांची व कोलकाता, टीएसएस मुंबई समेत देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाया है.  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहचान है कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बीबीए और बीकॉम में दो छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. मौके पर उपस्थित उप प्राचार्य फादर मुक्ति ने बताया कि वर्तमान समय में उच्चतर एवं उत्तम शिक्षा के लिए एक्सआईटीई कॉलेज अपनी पहचान सर्वोत्तम संस्थानों की श्रेणी में दर्ज करा ली है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-treatment-in-hospitals-stopped-under-ayushman-scheme-patients-have-to-become-hostage/">आदित्यपुर

: आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में इलाज बंद, मरीजों को बनना पड़ रहा बंधक

भारत में 80 जेसूट शैक्षणिक संस्थाएं 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में जेसूट्स फादर के द्वारा स्थापित इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के युवाओं को भी मानसिक, सामाजिक, शारीरिक तथा कौशल के क्षेत्र में दक्षता प्रदान करना है. यह कॉलेज युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी अग्रणी भूमिका निर्वहन कर रही है. वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में 80 विख्यात जेसूट शैक्षणिक संस्थाएं हैं जो फादर के द्वारा संचालित किया जा रहा है. इनमें मुख्य रुप से संत जेवियर कॉलेज मुंबई, संत जोसेफ कॉलेज बेंगलुरु, लोयोला कॉलेज चेन्नई आदि शामिल हैं. इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसर निशीथ सिंह, प्रो. पार्था प्रिय दास, नवल नारायण चौधरी आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही