Search

 
 
 

सरायकेला : मारवाड़ी युवा मंच ने दीपावली पर किया “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय स्तर पर "आनंद सबके लिए" उपक्रम चलाता है, जिसमें सभी शाखाओं के पदाधिकारी तथा सदस्य अपने स्तर से सहयोग देकर उनके शहरों में स्थित दलित, लाचार एवं असमर्थ परिवारों के बीच मिठाइयां, पटाखे, पाठ्य सामग्री एवं पौष्टिक आहार बांटकर उनको खुशी के कुछ पल देने का प्रयास करते हैं. इसी क्रम में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा भी देहरूडीह प्राथमिक विद्यालय परिसर में टोले के बच्चों के बीच मिठाई, पाठ्य सामग्री और कुछ फुलझरिया वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-started-the-new-construction-work-of-the-school-in-maithon/">धनबाद

:  मैथन में सांसद पीएन सिंह ने की स्कूल के नव निर्माण कार्य की शुरुआत

इस अवसर पर ये हुए शामिल

इस कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमित चौधरी,उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष हनी चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अग्रवाल,यतिराज बूधिया,अंकित अग्रवाल अनमोल सेकसरिया, अनमोल चौधरी, अनमोल सेकसरिया, अंकित अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही