Search

 
 
 

सरायकेला : एएमसी जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच कर दी गयी चिकित्सीय सलाह

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के एएमसी शिविर में 58 एवं सीनी सीएचसी में 62 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करते हुए उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गयी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह एएमसी जांच शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है. हिमोग्लोबिन रक्त चाप, खून एवं विशेष स्थिति में अल्ट्रासाउंड द्वारा जांच कर उन्हें सन्तुलित एवं पौष्टिक खानपान व अन्य चिकित्सीय सलाह दी जाती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-your-plan-your-government-your-door-program-started-from-12/">घाटशिला

: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही