Search

 
 
 

सरायकेला: नुवागांव पंचायत में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान किया

 
Seraikela:  खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई ने मंगलवार को सरायकेला प्रखंड की नुवागांव पंचायत का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुए. विधायक ने पंचायत के विष्टुपादुका, ठाटुपाड़ा, बेगनाडीह, नुआगांव गांव के लोगों की समस्‍याओं का समाधान भी किया. ग्रामीणों ने उन्‍हें पेयजल व बिजली समस्या से अवगत कराया. विधायक ने कहा कि कोई भी समस्या हो तुरंत सूचित करें उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jugsalai-nap-raided-the-market-against-single-use-plastic/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में नप ने एकल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजार में की छापामारी

विष्टुपादुका एवं ठाठुपाडा गांव के चापानलों को ठीक करवाया

पेयजल समस्या से अवगत होने पर विधायक ने तुरंत चापानलों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया. गांव में लगे 10 व 16 केवीए के सभी ट्रांसर्फमर अविलंब बदलने का निर्देश भी विद्युत विभाग को दिया गया. विधायक ने बताया कि पंचायत में तबलापुर से नुवागांव पंचायत भवन तक 1.3 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी. विधायक के निर्देश पर विष्टुपादुका के छह चापानलों के साथ ठाठुपाडा गांव के भी सभी चापानलों को दुरूस्त कर दिया गया.

यह थे उपस्थित

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला के उप प्रमुख वासुदेव महतो, पंचायत अध्यक्ष सुमंत बेहरा, पंचायत समिति सदस्य बिरंग गागराई, उप मुखिया कन्हाई बेहरा, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, संजीव महतो, मुक्ता तियू, नंदलाल हाईबुरू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: रांची:">https://lagatar.in/ranchi-passengers-please-note-hatia-tatanagar-passenger-will-run-late-by-1-hour-40-minutes/">रांची:

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हटिया-टाटानगर पैसेंजर 1 घंटा 40 मिनट देर से चलेगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही