Search

 
 
 

सरायकेला : तेज रफ्तार बाइक के धक्के से मोपेड सवार जख्मी

 
Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की रात घटी एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक के पीछे से टक्कर मार देने से मोपेड सवार 40 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. घटना रात तकरीबन 8 बजे की है. जानकारी के अनुसार लाइन होटल में काम करने वाला छेलकानी गांव निवासी कामख्या पति (40) अपने मोपेड से सीनी स्थित लाइन होटल में ड्यूटी करने जा रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fair-price-shop-dealers-association-raised-the-demand-to-increase-the-commission-and-give-50-thousand-monthly-honorarium/">जमशेदपुर

: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने व 50 हजार मासिक मानदेय देने की उठाई मांग
इसी दौरान संजय पुल के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड में ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से मोपेड सवार कामख्या पति रोड पर गिर गए. घटना के बाद सरायकेला से मेला देखकर घर जा रहे राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी. इसके बाद घायल कामख्या को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही