Seraikela : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में 24 मई को जिले के पांच प्रखंडों में चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए 4,800 से अधिक मतदान कर्मियों को काशी साहू कॉलेज व एनआर स्कूल के डिस्पैच सेंटर से मत पेटी व अन्य सामग्रियों के साथ रवाना किया गया. मतदान केंद्र के लिये रवाना होने से पूर्व कर्मियों को उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी आनंद प्रकाश द्वारा संबोधित किया गया. उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार के संसाधन मुहैया कराये गये हैं. सभी संसाधनों का समय पर उपयोग करते हुए चुनाव कराना कर्मियों की जिम्मेवारी है. वहीं, एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव के लिए पुलिस द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है. खासकर कुचाई के अति सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-269482-voters-will-cast-their-votes-on-may-24-to-elect-the-village-government-in-the-third-phase/">जमशेदपुर
: तीसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए 2,69,482 मतदाता 24 मई को डालेंगे वोट
: झामुमो विधायक दशरथ गागराई पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप [wpse_comments_template]
: तीसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए 2,69,482 मतदाता 24 मई को डालेंगे वोट
3,85,974 मतदाता डालेंगे वोट
उपायुक्त ने बताया कि कुल 1,002 मतदान केंद्र में चुनाव होंगे, जिसमें 3,85,974 मतदाता वोट डालेंगे. मतदान की तैयारी पूरी हो गई है. कर्मियों को मतदान हेतु बूथों के लिये रवाना कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अनुमंडल में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के 1,318 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. तीसरे चरण में 11 जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 69 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के कुल 101 पद के लिए 262 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. मुखिया के 79 पद के लिए 404 उम्मीदवार व वार्ड सदस्य पद के 583 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-jmm-mla-dashrath-gagrai-accused-of-beating-up-bjp-mandal-president/">खरसावां: झामुमो विधायक दशरथ गागराई पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment