Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : मुठऐ पोखालो रे पेटो पूरे मोरो भजन पर श्रद्धालु झूम उठे

Seraikela (Bhagy Sagar Singh) : बाहुड़ा रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला द्वारा स्वर्गीय कालूराम चौधरी की पुण्य स्मृति में कालूराम चौक में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. पुरी की परंपरा के अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय बड़दाड यानी कालूराम चौक पर भगवान विश्राम करते हैं. विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया. कालूराम चौक पर बलदेव सिंह ग्रुप की अर्पिता गांगुली, नेहा कुमारी, कृष्ण कुमार द्वारा एक से बढ़कर एक ओड़िया भजन प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम के अतिथि सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली जी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीनेट के सदस्य केपी दुबे वरीय कलाकार मुखौटा कलाकार गुरु प्रशांत महापात्रा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Seraikela-Bhajan-1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-annual-ashadhi-puja-organized-in-gopalpur/">खरसावां

: गोपालपुर में वार्षिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Seraikela-Bhajan-2.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> भजन संध्या को संबोधित करते हुए गणेश माली ने क्षेत्रवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कालूराम सेवा ट्रस्ट को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान लेने के लिए धन्यवाद दिया. केपी दुबे ने भी श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. विशेषकर बद्रीनाथ धाम में ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थित ढंग से भागवत कथा संपन्न कराने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था की तारीफ की. मौके पर सुमित महापात्र, अमलेश सिन्हा, नारायण कुमार, गोविंद साहू, छोटे लाल साहू, अशोक चौधरी, संजय चौधरी, ललित चौधरी, आशुतोष चौधरी, दिनेश चौधरी, सुनील चौधरी, विमल चौधरी, अजय चौधरी, केशव चौधरी, अनमोल चौधरी, शिवम चौधरी एवं चौधरी परिवार के काफी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही