Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिये नगर पंचायत का छापा

Seraikela(Bhagya sagar singh) : नगर पंचायत सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रबंधक महेश जरिका ने गुरुवार को अपने सहयोगी टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिये विशेष छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में तीन किलो 160 ग्राम प्लास्टिक जब्त किये गये. यह छापेमारी मौसी बाड़ी मेले में लगे विभिन्न दुकानों सहित शहर के गैराज चौक और संजय चौक क्षेत्र के दुकानों में की गयी. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-programme-on-entrepreneurship-development-fortnight-held-at-block-auditorium/">खरसावां

: प्रखंड सभागार में उद्यमिता विकास पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित

पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ा

प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा गया. नगर प्रबंधक ने बताया सरकारी निर्देश का पालन करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिये यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. लोगों को जागरूक करने के साथ ही सर्च अभियान भी जारी रहेगा.

कैसे प्लास्टिक इस्तेमाल पर लगाया जा रहा है प्रतिबंध

प्रतिबंधित प्लास्टिक के दायरे में प्लास्टिक से बने गुब्बारे में लगने वाली स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, कप, कैंडी स्टिक, प्लेट, ग्लास, कांटा, चम्मच,चाकू इत्यादि सहित मिठाई डिब्बा में लगाई जाने वाली प्लास्टिक, सिगरेट पैकेट, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र एवं 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-principal-district-judge-held-a-meeting-with-departmental-officers-and-bank-representatives-regarding-the-preparation-of-national-lok-adalat/">सरायकेला

: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिजा जज ने की बैठक, विभागीय अ​​​धिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि रहे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही