Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला नक्‍सली हमला : विस्फोटक सप्लायर को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सरायकेला- खरसावां के कुकरूहाट बाजार में पुलिस बल पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच एनआईए कर रही है. इस मामले में एनआईए ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले अब्राहम टूटी को गिरफ्तार किया है. अब्राहम टूटी खूंटी जिला के सायको थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एनआईए जांच में पाया गया कि अब्राहम टूटी विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने के साथ-साथ माओवादी के एक ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में अन्य रसद सहायता प्रदान करता था. इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है.

क्या है मामला

भाकपा माओवादियों के कमांडर महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने सरायकेला- खरसांवा के कुकरूहाट बाजार में 14 जून 2019 को पुलिस बल पर हमला कर दिया था. पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर किए गए अचानक हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद माओवादी दस्ते ने दो पिस्टल और इसकी 70 राउंड गोली, तीन इंसास राइफल और इसकी 550 राउंड गोली, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन, वायरलेस सेट समेत अन्य चीजों को लूट लिया था. मामले में तब पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज की थी.

एनआईए ने किया था केस टेकओवर

9 दिसंबर 2020 को एनआईए ने केस को टेकओवर कर आरसी 39/2020 कांड संख्या दर्ज किया था. इस मामले में एनआईए ने 14 माओवादी और माओवादी समर्थकों को नामजद आरोपी बनाया था. जिसमें 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें - मूडीज">https://lagatar.in/moodys-expressed-apprehension-russia-ukraine-conflict-may-affect-crude-oil-natural-gas-prices-may-rise/">मूडीज

ने आशंका जाहिर की : रूस-यूक्रेन टकराव का कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस पर असर संभव, बढ़ सकती हैं कीमतें
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही