Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत इचाहतु गांव के मुंडा अनिल गूंजा की पत्नी दसमती गूंजा को उसके भतीजे अजय गूंजा ने गोली मार दी. गोली दसमती के सीने में दाईं ओर लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अजय मौके से फरार हो गया. इधर परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया है. गोली अब भी महिला के सीने में फंसी हुई है. डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालने की तैयारी में है. घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ghazal-singer-kumar-satyam-of-mumbai-will-make-holi-milan-celebrations-memorable/">आदित्यपुर
: होली मिलन समारोह को यादगार बनाएंगे मुंबई के गजल गायक कुमार सत्यम
: होली मिलन समारोह को यादगार बनाएंगे मुंबई के गजल गायक कुमार सत्यम
Leave a Comment