Search

 
 
 

Seraikela News: 4 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने असली मालिक को सौंपा

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रैक किया. तकनीकी जांच व सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए.
 
बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिक को सौंपते पुलिस अधिकारी.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. तिरुलडीह थाना पुलिस ने चार गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया.

 

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रैक किया. तकनीकी जांच व सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए.

 

 

 

ज्ञात हो कि जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसपी निधि द्विवेदी की पहल पर प्रोजेक्ट डिवाइस शुरू किया गया है. इसके तहत गुम या चोरी हुए मोबाइल के आईएमईआई (IMEI) नंबर को सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक कर ट्रैक किया जाता है. इससे मोबाइल की लोकेशन और उपयोग की जानकारी मिल जाती है, जिससे उसकी बरामदगी आसान हो जाती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही