Search

 
 
 

Seraikela News : कपाली में 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवक गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते ओपी प्रभारी.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्त की है.


कपाली ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इलाके में बिक्री के लिए पहुंचे हैं. इसके बाद ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में आकाश महतो, शिबू गोराई, सुमित कुमार यादव, व राहुल यादव शामिल हैं.


पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से एक बड़े सरगना के बारे में जानकारी मिली है, जिसके इस तस्करी नेटवर्क को संचालित करने की बात सामने आई है. पुलिस अब सरगना और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही