Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने फरार वारंटी कृष्णा नायक को गिरफ्तार किया है. वह सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलेबिरा गांव का रहने वाला है.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कृष्णा नायक के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी था. वह लंबे समय से फरार था. पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा नायक अपने गांव आया है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कोलेबिरा गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.