Search

 
 
 

Seraikela News: कपाली में मवेशी की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सरायकेला-खारसांवा जिले के कपाली में मवेशी की क्रूरता से हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कपाली ओपी थाना पुलिस ने मो. शाहिद (36 वर्ष) को डैमडुबी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
 

 

Seraikela :  सरायकेला-खारसांवा जिले के कपाली में मवेशी की क्रूरता से हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कपाली ओपी थाना पुलिस ने मो. शाहिद (36 वर्ष) को डैमडुबी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

जांच में संलिप्तता के प्रमाण मिले

पुलिस के अनुसार, चांडिल थाना में दर्ज केस की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की संलिप्तता के प्रमाण मिले. पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. 

 

मामले की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही