Search

 
 
 

Seraikela News : अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, नीमडीह में गिट्टी लदा हाइवा जब्त

नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त कर लिया. उसे नीमडीह थाना पुलिस को सौंप दिया गया. सीओ ने हाइवा के चालक व मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. इसी सिलसिले में बुधवार की शाम नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त कर लिया. उसे नीमडीह थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

 

 

अंचल अधिकारी के विशेष जांच अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों के परिवहन चालान (Mining Chalani) और उन पर लदी सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही थी. इसी दौरान नीमडीह मोड़ के समीप गिट्टी लदे हाइवा (संख्या JH05AF 0272) को रोककर जब कागजातों की जांच की गई, तो चालक वैध चालान नहीं दिखा सका. इस पर सीओ ने वाहन को जब्त कर नीमडीह थाना परिसर में खड़ा करवा दिया.


सीओ ने हाइवा के चालक व मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही