Search

 
 
 

Seraikela News: कपाली में दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात लेकर चोर फरार

खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर वार्ड संख्या-15 में एक ही रात चोरी की दो घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela: खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर वार्ड संख्या-15 में एक ही रात चोरी की दो घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई. अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया, जबकि पास के एक अन्य मकान से भी किराये के लिए रखी नकदी चोरी होने की जानकारी सामने आई है.

 

 

किराये के मकान से 32 हजार नकद और जेवरात चोरी


पीड़ित मोहम्मद अफ़ज़ल ने बताया कि उनका नया मकान निर्माणाधीन है, इसलिए घर का सामान पास के किराये के मकान में रखा गया था. गुरुवार रात पूरा परिवार नए मकान में सोए थे. शुक्रवार सुबह किराये के मकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने की बाली, अंगूठी, चांदी की पायल समेत करीब 40 से 45 हजार रुपये के जेवरात और 32 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

Uploaded Image

एक ही रात दो चोरियों से दहशत

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. लगातार हुई दो चोरियों से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी तेज हो गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही