Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News : चांडिल कोर्ट परिसर में फर्जी नोटरी मुहर से बन रहे थे दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में नोटरी पब्लिक की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर दस्तावेज तैयार किए जाने का मामला सामने आया है. एक वरिष्ठ अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement
अधिवक्ताओं से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में नोटरी पब्लिक की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर दस्तावेज तैयार किए जाने का मामला सामने आया है. एक वरिष्ठ अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी मुहर किसने तैयार कराई और इसका इस्तेमाल अब तक किन-किन दस्तावेजों में किया गया है.


मामले का खुलासा चांडिल सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह नोटरी पब्लिक अशोक कुमार झा ने किया. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास एक दस्तावेज पहुंचा था. दस्तावेज की जांच करने पर उसमें उनका नाम और नोटरी की मुहर लगी हुई दिखाई दी. बारीकी से देखने पर उन्हें मुहर पर संदेह हुआ. उन्होंने पाया कि दस्तावेज में लगी मुहर उनकी वास्तविक मुहर से अलग थी और उस पर उनका हस्ताक्षर भी नहीं था.


उन्होंने मामले की जानकारी एसडीओ, एसडीपीओ, कोर्ट प्रशासन व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को दी है. इसके बाद चांडिल एसडीओ को लिखित शिकायत देकर अपनी वास्तविक नोटरी मुहर का नमूना और फर्जी मुहर लगे दस्तावेज की प्रति भी उपलब्ध कराई. शिकायत मिलने के बाद चांडिल थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार न्यायालय परिसर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं और नोटरी से संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही