Search

 
 
 

Saraikela News : नए AC में विस्फोट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह के घर में हाल ही में लगाए गए नए एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरे कमरे में आग फैल गई. इस घटना में घर में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.
 
कमरे में जला एसी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंडली बस्ती स्थित एक आवास (एमआईजी 1/12) में बुधवार की शाम बड़ा हादसा हो गया. बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह के घर में हाल ही में लगाए गए नए एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरे कमरे में आग फैल गई. इस घटना में घर में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, संजय सिंह ने नया AC खरीदा था. 27 मई को दिन में इसे घर में इंस्टॉल किया गया था. परिवार के लोग घर पर ही थे. इसी दौरान शाम करीब 7:50 बजे एसी के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुन घर के लोग घबरा गए और कुछ ही सेकंड में कमरे से आग की लपटें उठने लगीं.

 

 

देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे जरूरी दस्तावेज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

 

शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अचानक नए एसी में हुए ब्लास्ट से लोग हैरान हैं. पीड़ित परिवार ने बताया कि एसी नया था और कुछ घंटे पहले ही चालू किया गया था. इस घटना से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही