Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 


सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 17 जुलाई की रात सरायकेला थाना क्षेत्र के जोरडीहा निवासी लाल चांद सरदार के घर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई थी. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.


एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अख्तर अंसारी उर्फ तेजा, करण बास्के व कृष्णा नाथ उर्फ दुखू को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ बिना नंबर प्लेट की चार अन्य बाइक भी बरामद की गईं हैं. पुलिस इन वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनकी चोरी कहां से की गई थीं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही