Search

 
 
 

Seraikela News:  पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा

Saraikela News: थाना प्रभारी कौशल कुमार के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद दोनों फोन के IMEI नंबर CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल पर दर्ज किए गए थे. पुलिस ने पोर्टल के जरिए मोबाइल की गतिविधियों को ट्रैक किया. इसी दौरान दोनों फोन की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर लिया.
 
गुम मोबाईलों को उनके मालिकों सौंपा

Saraikela News: तिरुलडीह थाना पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. पुलिस ने यह कार्रवाई भारत सरकार के CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल की ट्रैकिंग के बाद की.

 

IMEI नंबर से शुरू हुई तलाश


थाना प्रभारी कौशल कुमार के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद दोनों फोन के IMEI नंबर CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल पर दर्ज किए गए थे. पुलिस ने पोर्टल के जरिए मोबाइल की गतिविधियों को ट्रैक किया. इसी दौरान दोनों फोन की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर लिया.

 

सत्यापन के बाद मालिकों को सौंपे फोन

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित धारकों का सत्यापन किया. इसके बाद शुक्रवार को थाना परिसर में दोनों मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए. फोन वापस मिलने पर दोनों लोगों ने तिरुलडीह पुलिस के प्रति आभार जताया.

 

मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल की जानकारी दर्ज कराएं. पुलिस के मुताबिक, IMEI नंबर के जरिए CEIR सिस्टम पर मोबाइल को ट्रैक करने में मदद मिल सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही