Search

 
 
 

Seraikela News : ईचागढ़ में 3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ईचागढ़ थाने की पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार घासीराम साव बुरुहातु का रहने वाला है. उसे जेल भेज दिया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाने की पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार घासीराम साव बुरुहातु का रहने वाला है. उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई दुमटांड से पातकुम जाने वाले मार्ग पर की.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते चांडिल एसडीपीओ.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुमटांड-पातकुम मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना की पुष्टि के बाद चांडिल एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बताए स्थान पर वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उनमें से एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार घासीराम साव के पास से पीले रंग के प्लास्टिक बोरे से 3 किलो अफीम, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन बरामद किया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही