Search

 
 
 

सरायकेला : एनजीटी की बालू उठाव पर लगी रोक की अवधि समाप्त, निर्माण कार्य में आई तेजी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : विगत अगस्त माह खरकाई नदी में आये बाढ़ के कारण अब क्षेत्र में बालू की किल्लत कम हो गयी है तथा बालू के कारण लंम्बित निजी एवं सरकारी योजना कार्य भी शुरू होने लगे हैं. साथ ही मजदूरों को भी मजदूरी मिलने लगी है. मिली जानकारी अनुसार जो बालू के कीमतों में भी गिरावट आयी है. प्रति 100 सीएफटी पांच हजार में मिलने वाले बालू अब 2500 रुपये में मिल रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-motor-of-the-pump-house-of-narsinghgarh-water-supply-scheme-damaged-water-crisis/">घाटशिला

: नरसिंहगढ़ जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का मोटर खराब, जलसंकट

खनन विभाग द्वारा उठाव की तैयारी अंतिम चरण में

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनजीटी द्वारा लगाए गए रोक की अवधि समाप्त होते ही इसी महीने से बालू उठाव की विधिवत व्यवस्था खनन विभाग द्वारा किये जाने की तैयारी अंतिम चरण में हैं. निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के अनुसार अभी भी कुछ आपूर्तिकर्ता जोखिम उठा कर चोरी छिपे बालू का उठाव कर रहे हैं. विधिवत उठाव की व्यवस्था होने के बाद बालू की कीमत में और कमी आएगी. इस वर्ष नदी में बाढ़ नहीं आयी होती तो सरायकेला, खरसावां, गम्हरिया एवं कुचाई क्षेत्र में बालू की किल्लत पूर्ववत बनी रहती. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही