Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : राशन वितरण में कोताही व गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं – बीएसओ

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी राशन डीलरों सहित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में की. मौके पर उन्होंने राशन डीलरों को सजग रह कर एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर राशन वितरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा वर्षा कम होने से संभावित सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसी स्थिति में समय पर लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें. डीलरों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी हाल में राशन वितरण में कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी गलत पाए जाने पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-103-units-of-blood-collection-in-madhusudan-memorial-education-society-camp/">चक्रधरपुर

: मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के शिविर में 103 यूनिट रक्त संग्रह

वोटर कार्ड को आधार नंबर से लिंक कराने का दिया निर्देश

क्रमवार राशन डीलरों का उन्होंने समीक्षा की जिसके तहत 06 माह से राशन नहीं लेने वाले लाभुकों, 10 से ज्यादा सदस्य वाले राशन कार्डधारियों, धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण, खाद्यान्न का वितरण, पेट्रोल सब्सिडी योजना में अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ना तथा अन्य विषय शामिल रहे. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी डीलरों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में स्वयं का, परिवार जनों का तथा सभी राशन कार्डधारियों एवं उनके परिवार जनों के वोटर कार्ड को आधार नंबर से लिंक कराने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/state-level-meeting-of-jharkhand-state-under-forest-service-association-announcement-of-two-day-conference/">झारखंड

राज्य अवर वन सेवा संघ की राज्यस्तरीय बैठक, दो दिवसीय सम्मेलन की घोषणा

बैठक में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के ज्यादातर डीलर अनुपस्थित रहे

इस कार्य में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने, जागरूक करने का निर्देश दिया गया. वोटर कार्ड को आधार संख्या से लिंक करने हेतु अपने बीएलओ से समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा ताकि जल्द से जल्द वोटर कार्ड से आधार लिंक करने का कार्य पूर्ण किया जा सके. बैठक में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के ज्यादातर डीलर अनुपस्थित रहे. उनसे स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीलरों के अतिरिक्त सहायक गोदाम प्रबंधक एवं प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही