Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से पोषण जागरूकता रथ को किया गया रवाना

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से शुक्रवार को प्रखण्ड के गांव-गांव, गली-गली, सही पोषण की जानकारी देने के लिए पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति रंजन के उपस्थिति में रवाना किया गया. प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति रंजन ने बताया कि महिला एवं बच्चों के लिए सही पोषण के सामान्य लक्ष्य की दिशा में प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bms-representatives-leave-from-gua-to-attend-the-meeting-to-be-held-at-bsl-bokaro/">नोवामुंडी

: बीएसएल बोकारो में होने वाली बैठक में भाग लेने गुवा से बीएमएस के प्रतिनिधि रवाना

किशोरियों को कुपोषण से बचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने बताया वर्ष 2022 में पांचवीं बार पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही पोषण माह को पोषण पंचायत के रूप में भी शुरू करना है. सही पोषण और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश गांव-गांव में हर गली, हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रखंड कार्यालय से पोषण रथ रवाना किया गया. 6 वर्ष आयु से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला, धात्री महिला तथा किशोरियों को कुपोषण से बचाना योजना का मुख्य उद्देश्य है. इस मौके पर बाल विकास परियोजना कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं भी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही