Search

 
 
 

सरायकेला : “दिशा” की बैठक 26 को, केंद्रीय मंत्री सह कमेटी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh) : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में 26 अगस्त शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक होगी. बैठक में दिशा के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा सहित जिले के अन्य सांसद, विधायक एवं नवनिर्वाचित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहेंगे. इनके साथ-साथ जिले के सभी विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suraj-munda-was-murdered-by-friend-sahil-das-in-mutual-differences-four-arrested/">आदित्यपुर

: आपसी मतभेद में दोस्त साहिल दास ने कराई थी सूरज मुंडा की हत्या, चार गिरफ्तार
उक्ताशय की जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी. तत्पश्चात विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा होगी. इसके पश्चात अध्यक्ष एवं समिति सदस्य के द्वारा जिले के विकास को लेकर बिंदुवार चर्चा की जाएगी. इस दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विभागीय पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजना निर्धारित करते हुए कार्य किया जायेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही