Search

 
 
 

सरायकेला : स्वच्छता सर्वेक्षण में मिली उपलब्धि पर नप अध्यक्ष ने सफाईकर्मियों में बांटी मिठाई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत स्वच्छ नगर पंचायत की प्रतियोगिता में पूरे राज्य में सरायकेला नगर पंचायत को स्वच्छ शहर में पहला स्थान प्राप्त हुआ. साथ-साथ पूर्वी भारत में 103वां स्थान प्राप्त हुआ है जो बहुत ही गर्व की बात है. खुशी के इस अवसर को नगरपंचायत अध्यक्ष ने सफाई मित्र एवं पर्यवेक्षकों के साथ साझा किया. अपने आवास में सभी सफाई पर्यवेक्षक एवं कर्मियों को बुला कर उनमें मिठाई बांटी. इस अवसर पर उनके पति समाजसेवी सुदीप पट्टनायक भी साथ थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-raided-illegal-mahua-liquor-factory-demolished-8-quintals-of-java/">तांतनगर

: पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब फैक्ट्री को किया ध्वस्त, 8 क्वींटल जावा जब्त

इस उपलब्धि का श्रेय नगरवासियों को जाता है - नप अध्यक्ष

इस विषय पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि यह हमारी वर्षों से निरन्तर प्रयास का फल है. इस सफलता का प्रथम श्रेय नगर पंचायत के सफाई मित्रों एवं सफाई पर्यवेक्षक के परिश्रम तथा नगर प्रबंधक सहित सभी जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य के साथ लिए गए निर्णयों को जाता है. नगर की इस उपलब्धि का श्रेय स्वच्छता के प्रति जागरूक नगरवासियों को जाता है, जो पूर्व की अपेक्षा साफ-सफाई के प्रति आज कल बहुत अधिक जागरूक हुए हैं. बिना सबकी सामूहिक प्रयास के यह उपलब्धि नहीं मिलती. ऐसा सामूहिक प्रयास आगे भी शहर की स्वच्छता एवं विकास को लेकर हम सभी को बनाये रखना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही