Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : राजनगर में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत समस्याओं का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना टांगरानी फुटबॉल मैदान में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सरायकेला विधायक सह आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने किया.  मंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर स्थित सभी उद्योग क्षेत्रों में भी 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रहा है. शिविर में विविध प्रकार के योजनाओं से सम्बंधित आये अधिकतर आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pio-hansda-became-the-president-of-the-head-of-the-gamharia-block/">आदित्यपुर

: गम्हरिया प्रखंड के मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी पियो हांसदा

मुख्यमंत्री ने लाभुकों से ऑनलाइन बात की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक सोनाली बास्के (कक्षा आठ की छात्रा) से बात की और योजना से मिलने वाले लाभ से अवगत हुए. सोनाली से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के लिए भी सरकार के पास कई योजनाएं है वह आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते है. इस दौरान उन्होंने सोनाली से अपने अन्य दोस्तों को भी योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने को कहा. कार्यक्रम में उपायुक्त अरवा राजकमल, जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही