Search

 
 
 

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक दिवसीय फ्लड लाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी) मैदान सरायकेला में बीवीसी क्लब सरायकेला द्वारा आयोजfl किये जा रहे एक दिवसीय फ्लड लाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार संध्या 6 बजे पूर्व खिलाड़ी सह सामाजिक कार्यकर्ता जलेश कबि ने किया. मौके पर उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एसएफसी मैदान के संरक्षण हेतु प्रयास जारी है. जिला प्रशासन से पुनः मैदान के संरक्षण एवं रख-रखाव के व्यवस्था की मांग की जाएगी. ताकि खिलाड़ियों को एक अच्छा मैदान उपलब्ध हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-singhbhum-chamber-felicitates-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का किया अभिनंदन

प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा पांच हजार का नकद इनाम

मिली जानकारी अनुसार इस प्रतियोगिता में सरायकेला सहित चाईबासा, कांड्रा, सीनी, राजखरसावां एवं राजनगर की टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता में विनर को नकद पांच हजार एवं ट्रॉफी तथा रनर को नकद तीन हजार एवं ट्रॉफी दिया जाएगा. इस अवसर पर बीवीसी क्लब के राजेश, राजीव, बबलू, अतुल, अभिषेक, शुभम, महाराज, चिंटू, राजू, रोहित एवं शहजाद सहित अन्य की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही