Search

 
 
 

सरायकेला : टीएनए प्रथम बैच में सौ शिक्षकों का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखण्ड संसाधन केंद्र में ट्रेंनिंग नीड्स एनालिसिस प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण का एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया. प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 30 अप्रैल तक चार बैचों में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण के प्रथम बैच में प्रखंड के एक सौ शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-organizes-athletics-meet-for-transgender-employees/">जमशेदपुर

: ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील ने आयोजित की एथलेटिक्स मीट

विकास के जरूरतों की पहचान करना ही टीएनए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य

प्रशिक्षक सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि अपने काम को प्रभावी ढंग से कर सकने के लिए प्रशिक्षण और विकास की जरूरतों की पहचान करना ही टीएनए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है. प्रौद्योगिकी आज तीव्र गति से बदल रही है जिसके तहत प्रशिक्षण और विकास की जरूरतें भी बदल रही हैं. इसके लिए स्किल अपडेट करने की जरूरत है. प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने टीएनए द्वारा दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से 2 घंटे में एक सौ प्रश्नों के उत्तर दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही