Search

 
 
 

सरायकेला : टाटा-रांची NH पर चौका के पास वाहन के धक्के से एक की मौत

मृतक की घायल की पहचान दिरलौंग निवासी अर्जुन लायक के रूप में हुई.
 

Dilip Kumar

Chandil : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना के दिरलंग के पास रविवार की रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की घायल की पहचान दिरलौंग निवासी अर्जुन लायक के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे के करीब तेज रफ्तार किसी वाहन ने अर्जुन लायक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना की सूचना सड़क पर जा रहे एक ट्रक चालक ने दिरलंग के हारा ढाबा में दी. ढाबा में सामाजिक कार्यकर्ता गुरुचरण साव भोजन कर रहे थे. वे मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी चौका थाना पुलिस को दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल. जमशेदपुर भेजा.

घायल अर्जुन लायक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही