Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के मोतिहारी जिले के बेला गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार और 45 वर्षीय राम भजन सिंह सब्जी लेने बाइक से सरायकेला बाजार आ रहे थे. इस दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">नये

साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
इससे वे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल राम भजन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही