Search

 
 
 

सरायकेला : पीएम आवास योजना शहरी के 60 में से मात्र 16 लाभुकों ने किया अंशदान राशि जमा

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला नगरपंचायत अंतर्गत नोरोडीह बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक भागीदारी में किफायती आवास योजना अंतर्गत बने फ्लैटों में शहरी क्षेत्र के 60 लाभुक आवास प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करा चुके हैं. प्रति लाभुक अपने आवास प्राप्ति हेतु तीन लाख 92 हजार देने हैं. जिसमें से 25 हजार जमा कर दिए गए हैं. बचे तीन लाख 67 हजार की राशि का अधिक से अधिक हिस्सा क्षमता अनुसार जमा करना था. अंशदान जमा करने के बाद की राशि को आवास ऋण के तौर पर किश्तवार बैंक को जमा करना था. बैंकों द्वारा इसे अनसिक्योर्ड लोन कह कर लाभुकों को आवास ऋण नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण लाभुकों के समक्ष विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-the-door-of-the-hill-temple-will-open-at-3-am-on-the-last-monday-of-sawan/">रांची:

सावन की आखिरी सोमवारी को सुबह 3 बजे खुलेगा पहाड़ी मंदिर का पट

लाभुकों में आवास प्राप्त करने की जगी आस 

मिली जानकारी के अनुसार 60 लाभुकों में से मात्र 16 लाभुक ही अंशदान राशि जमा किये हैं. नगरपंचायत द्वारा आवासों का रियल एस्टेट रेग्युलेटरी ऑथोरिटी (RERA) में पंजीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि पंजीकरण के पश्चात उक्त आवासों पर लाभुकों के नाम आवास ऋण उपलब्ध करवाया जा सके. इस तरह के प्रयास किये जाने की सूचना पर लाभुकों में आवास प्राप्त करने की आस जगी है. अधिकतर लाभुकों का कहना है कि जब तक आवास ऋण की व्यवस्था नहीं हो जाती है वे पूरी राशि एकमुश्त जमा कर आवास प्राप्त करने में असमर्थ हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही