Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: आने लगा पंचायत चुनाव का परिणाम, निर्वाचित मुखियाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Seraikela-Kharsawan: सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की जा रही है. मतगणना के परिणाम आने लगे हैं. सरायकेला में मतगणना का परिणाम काफी देरी से आना शुरू हुआ. मालूम हो कि मतदान केंद्र में बनाए गए मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों को समय पर सूचना नहीं मिल पा रही है. आईपीआरडी द्वारा सूचना उपलब्ध कराने में काफी विलंब किया जा रहा है. अब तक निर्वाचित मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-collision-between-tata-magic-and-tempu-put-on-nh-33-near-podka-katin-more-than-two-dozen-injured/">चांडिल:

एनएच 33 पर पोड़का काटीन के पास डाला टाटा मैजिक व टेम्पू में टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

इनकी हुई जीत

मुखिया पद के लिये खरसावां के तेलायडीह से सीनी गागराई ने जीत दर्ज की. सीनी गागराई खरसावां विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई की पत्नी हैं. इसके अलावे कुचाई के रुगुडीह पंचायत से करम सिंह मुंडा ने जीत दर्ज की. करण सिंह मुंडा इससे पूर्व कुचाई के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं. मुखिया पद के लिये सरायकेला प्रखंड के हुदू पंचायत से सुगी मुर्मू, मुंडाटांड पंचायत में दशरथ माहली, ऊपरदुगनी पंचायत में बसुंधरा देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं. राजनगर के कुड़मा पंचायत में मुखिया पद पर कानु मुर्मू निर्वाचित घोषित हुए हैं. गम्हरिया के डूमरा पंचायत से पियो हांसदा निर्वाचित घोषित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-17-lakh-looted-on-the-strength-of-weapon-in-state-bank/">देवघर

:  स्टेट बैंक में हथियार के बल पर 17 लाख की लूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही