Search

 
 
 

सरायकेला : न्याय रथ को हरी झंडी दिखा कर पीडीजे ने किया रवाना

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : झालसा के निर्देशानुसार `जस्टिस ऑन व्हील` न्याय रथ कार्यक्रम सरायकेला-खरसावां जिले में एक से 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गई है. इसके तहत न्याय रथ सरायकेला में आ चुका है. इस रथ को गुरुवार को विधिवत झंडा दिखाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) विजय कुमार, जिला न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने क्षेत्र के लिये रवाना किया. इसे भी पढ़े : टी20">https://lagatar.in/mission-world-cup-starts-from-today-team-india-leaves-for-australia/">टी20

मिशन वर्ल्ड कप आज से शुरू, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए हुई रवाना 

न्याय रथ के माध्यम से भी कर सकते हैं आवेदन

यह न्याय रथ प्रतिदिन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर विधिक सेवा की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा. आज न्याय रथ के साथ दो पैरा लीगल वालंटियर और पैनल अधिवक्ता दुर्गा चरण जोंकों सदर प्रखंड के विभिन्न इलाके में विधिक जागरुकता हेतु गए हैं. वहीं, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आम लोग न्याय रथ के माध्यम से भी आवेदन देकर अपनी समस्याओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचा सकते हैं. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-people-including-a-woman-injured-in-separate-road-accidents/">गिरिडीह

: अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही