Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : नारायणपुर पंचायत के लोगों को मिला सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ

Seraikela : सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत बुधवार को प्रखंड उपप्रमुख कियाम हुसैन ने बीपीएल कार्डधारी परिवार के लोगों के बीच धोती और साड़ी का वितरण किया. इसके तहत उपप्रमुख ने नारायणपुर पंचायत के पीडीएस दुकानदार गौतम दे और साधु रजक के दुकान के कार्डधारियों के बीच कपड़े का वितरण किया. कियाम हुसैन ने बताया कि उपप्रमुख बनने से पहले इस योजना का लाभ हर लाभुकों तक पहुंचाने के लिए मैं हमेशा से आंदोलनरत रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kovid-vaccine-given-to-66-children-in-marwari-hindi-middle-school/">चाईबासा

: मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में 66 बच्चों को दिया गया कोविड का टीका

ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा था योजना का लाभ

उपप्रमुख ने बताया कि कई जगहों पर विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा था. उपप्रमुख बनने के बाद गरीबों को लाभ देने के लिए विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के हर एक योग्य व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बुधवार को गौतम दे की दुकान से 45 तथा साधु रजक के दुकान से 15 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही