Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: लचर बिजली व्यवस्था पर लोगों ने बिजली ऑफिस घेरा

Advertisement
Advertisement
Saraikela : एक माह से सरायकेला सहित आस-पास के क्षेत्र में जारी विद्युत आपूर्ति की बेहद ही लचर व्यवस्था को लेकर सरायकेला की आम लोगों ने सोमवार को दुर्गा मैदान में आमसभा की. सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली ऑफिस का घेराव कर सुधार की स्थिति पर जवाब मांगा जाएगा. सभी ने बिजली ऑफिस पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया. मौके पर सहायक विद्युत अभियंता से वार्ता करने की जिद करते हुए सरायकेला को लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-certificate-given-to-those-who-took-training-of-agricultural-entrepreneur/">सरायकेला:

कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण-पत्र

सहायक विद्युत अभियंता से की वार्ता

आधे घंटे बाद सहायक विद्युत अभियंता श्याम कुमार पासवान लोगों से वार्ता करने पहुंचे. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनसे लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर जवाब-तलब किया. नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अगुवाई में वार्ता करते हुए उलीझारी के नए लाइन से आज से कनेक्ट कर विद्युत आपूर्ति करने पर सहमति बनी. इसके साथ ही सरायकेला नगर क्षेत्र के विद्युत लाइन को छू रहे पेड़ों की डालियों को 15 दिनों के अंदर काटकर लाइन क्लियर करने पर सहमति बनी. उलीझारी ग्रिड से नए लाइन के माध्यम से विद्युत सप्लाई कनेक्ट करवाने को लेकर सहायक विद्युत अभियंता सहित घेराव करने पहुंची. सभी लोग उलीझारी पहुंचे थे. देर शाम तक नई लाइन से कनेक्ट करने की कवायद जारी थी. मौके पर समाजसेवी सुदीप पटनायक, राजा सिंहदेव, दिलीप शंकर आचार्य, ललित चौधरी, दुखु राम साहू सहित दर्जनों की संख्या में सरायकेला के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-held-review-meeting-of-mining-task-force-on-illegal-mining-and-sand-lifting/">सरायकेला:

डीसी ने की अवैध खनन व बालू उठाव पर खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही