Search

 
 
 

सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में वरुण बेवरेजेज लिमिटेड पेप्सी आदित्यपुर एवं महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया गया. महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 200 फलदार पौधों का रोपण कर इस मुहिम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. महाविद्यालय के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष सुप्रभा टूटी ने कार्यक्रम का संचालन किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-distributed-assets-worth-rs-67-thousand-five-hundred-among-nine-beneficiaries/">चांडिल

: नौ लाभुकों के बीच 67 हजार 500 रुपये की परिसंपत्ति वितरित

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा पर्यावरण संतुलन का एकमात्र साधन पौधरोपण है. पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर के आस-पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पौधरोपण की महत्ता को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रकाश डाला. उन्होंने पौधरोपण को एक महा पुण्य का काम बताया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-eight-committees-were-formed-in-the-meeting-of-the-zilla-parishad/">सरायकेला

: जिला परिषद की बैठक में आठ समितियों का किया गया गठन

कार्यक्रम में ये लोग थे उपस्थित

पौधरोपण कार्यक्रम में रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष लालती तिर्की, दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता उरांव, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रकाश कुमार, राजनीति शास्त्र विभाग से आनंद मिंज, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज महतो, वाणिज्य विभाग से हर्षिता गुप्ता, गौसिया परवीन, विभा कुमारी, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष गुलशन कुमार, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन महतो, इतिहास विभाग से चंद्रशेखर राय, दर्शनशास्त्र विभाग से बेहुला सरदार, गृह विज्ञान विभाग से डॉ. अर्चना कुमारी, भौतिकी विभाग से विभाग अध्यक्ष जन्मेजय महतो, हिंदी विभाग से डॉ. वैष्णव मुखी एवं वोकेशनल आईटी रवि झा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. महाविद्यालय से काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही जिन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही